देश इस साल 26 जनवरी, 2023 को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है…गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं…दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर भी लोगों को जागरूक कर रही है और लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि आदि के बारे में सतर्क करने के लिए कह रही है.

जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वालों के लिये नई दिल्ली में तकरीबन 6000 सुरक्षाकर्मी तैनात किये जाएंगे और कुल 24 हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे…साथ ही बम निरोधक दल द्वारा डॉग स्कॉवयड के साथ बाजारों, अधिक भीड़ वाले इलाकों और अन्य प्रमुख स्थानों पर जांच की जा रही है.

150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए
वहीं 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उनमें से कुछ में चेहरे की पहचान प्रणाली भी है….मिली जानकारी के मुताबिक मध्य दिल्ली में बहुमंजिला इमारतों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे और जांच के बाद हर साल की तरह 25 जनवरी को प्रतिष्ठानों को सील कर दिया जाएगा…बताया जा रहा हैं गणतंत्र दिवस समारोह में लगभग 60,000 से 65,000 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है.