विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, जानिए क्या रही वजह

By New31 Uttarakhand

रामनगर से एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है | शुक्रवार की दोपहर एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली | इस घटना के बाद महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है | वहीँ मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि चिलकिया गांव् निवासी 21 साल की प्रिंसी यादव  ने अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली थी | ऐसे में जब परिजनों को मामले की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए. जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों  ने उसे मृत घोषित कर दिया | इस दौरान मामले में कोतवाल ने बताया कि रामनगर के सरकारी अस्पताल से मिली जानकारी के बाद अस्पताल में पहुंची पुलिस टीम ने इस बारे में जानकारी जुटाई | वहीँ  कोतवाल ने बताया कि मृतका का 2 साल पहले ही इसी गांव के यशवीर के साथ प्रेम विवाह हुआ था | मृतका के परिजनों का मृतका के ससुराल में आना और जाना जहां एक ओर बंद था, तो वहीं उनकी आपस में बोलचाल भी नहीं थी | कोतवाल ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है | पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. उन्होंने बताया कि इस बारे में यदि कोई तहरीर पुलिस को मिलती है, तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी |

Date : 23-april-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.