उत्तराखंड में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने 7 आईएएस अफसरों के साथ ही दो पीसीएस अफसरों की जिम्मेदारियों में भी फेरबदल किया है। आईएस श्री मयूर दीक्षित को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, आईएस श्री नरेंद्र सिंह भंडारी को जिलाधिकारी चम्पावत, आईएस श्री अभिषेक रूहेला को जिलाधिकारी उत्तरकाशी, आईएस श्री मनुज गोयल को देहरादून नगर निगम आयुक्त , आईएस श्रीमती रंजना को UUSDA का परियोजना निदेशक, आईएस श्री विनीत तोमर को उत्तराखंड परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक और आईएस श्री धीराज सिंह गर्बयाल को कुमाऊ मंडल विकास निगम का प्रबंध निदेशक के साथ-साथ जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार का उपाध्यक्ष का पद दिया गया है | पीसीएस श्री हेमंत कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी चम्पावत ,पीसीएस श्री शिव चरण दिवेदी को अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है |
उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. 7 IAS और 2 PCS अधिकारियों के तबादले हुए हैं. नैनीताल के DM धिराज गर्ब्याल को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें KMVN के MD की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है |
उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. 7 IAS और 2 PCS अधिकारियों के तबादले हुए हैं. नैनीताल के DM धिराज गर्ब्याल को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें KMVN के MD की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है | वहीं मनुज गोयल को देहरादून का नगर आयुक्त बनाया गया है | इसके अलावा आपको बता दें कि, मयूर दीक्षित को रुद्रप्रयाग का डीएम बनाया गया है | जबकि, अभिषेक रुहेला को उत्तरकाशी का डीएम बनाया गया है. तो वहीं विनीत तोमर को चंपावत के DM पद से हटा के परिवहन निगम का MD बनाया गया है . वहीं अपर सचिव रंजना को परिवहन निगम के MD के पद से हटाकर राज्य के उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के पीडी की जिम्मेदारी दी गई है |
Date: 23-अप्रैल-2022
Penned by Reeta joshi