भीमताल शहर से कुछ ही दूर पहले सड़क किनारे सुसाइड पॉइंट से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली है, वही सुसाइड प्वाइंट के नीचे जंगलों की तरफ लगी आग लगी हुई थी जिसमे युवक का शव झुलस गया।
उत्तराखंड के नैनीताल से एक युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है | भीमताल से पहले हाईवे पर सुसाइड प्वाइंट पर युवक ने गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार नीचे जंगलों में लगी हुई आग के कारण युवक का शव भी उस आग में झुलस गया है। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस-एसडीआरएफ और फायर विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन रात अधिक हो जाने के चलते पुलिस शव को ऊपर सड़क तक नहीं लेकर आ पाई।
फिलहाल युवक की शिनाख्त रजत भल्ला पुत्र कश्मीरी लाल निवासी टीपी नगर हल्द्वानी के रूप में हुई है। एसओ भीमताल विमल मिश्रा ने जानकारी देते बताया कि सुसाइड प्वाइंट पर युवक ने कूदकर आत्महत्या की जिसके बाद वह जंगल में लगी आग की लपटों में झुलस गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन रात अधिक हो जाने के कारण एसडीआरएफ शव को ऊपर नहीं ला पाई। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।
Date: 23-April-2022
Penned by Reeta joshi