Uttarakhand:भर्ती निकलने से पहले ही समूह-ग के 463 पदों का अधियाचन विभाग ने लिया वापस..

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को जो भर्ती 15 जनवरी के आसपास निकालनी थी, उसका अधियाचन ही विभागों ने वापस ले लिया है…विभागों का तर्क है कि उनकी सेवा नियमावली में संशोधन हो रहा है।

बता दे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद राज्य लोक सेवा आयोग समूह-ग की भर्तियों के लिए विशेष कैलेंडर जारी करके अभियान चला रहा है…इसके तहत आयोग पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा करा चुका है। पटवारी-लेखपाल भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती, सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक, बंदी रक्षक व कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्तियां निकाल चुका है।

हालांकि आयोग के कैलेंडर के हिसाब से जनवरी के दूसरे सप्ताह में कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग में चारा सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा, शाखा वर्ग-2, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 463 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करना था…लेकिन इससे ठीक पहले उद्यान व अन्य विभागों ने अपने अधियाचन वापस मंगा लिए हैं…फिलहाल यह भर्ती नहीं होगी…अधियाचन वापस मंगाने के पीछे विभागों ने तर्क दिया है कि उनकी सेवा नियमावली में संशोधन हो रहा है। संशोधन के बाद ही दोबारा आयोग को अधियाचन भेजे जाएंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.