Joshimath: 130 परिवारों को स्थायी तौर पुनर्वासित करने का लिया निर्णय, पीपलकोटी में बसेगा मिनी जोशीमठ

By New31 Uttarakhand

जोशीमठ में साढे आठ सौ से अधिक प्रभावित परिवार राहत शिविरों में ठहराए गए हैं।
राज्‍य सरकार ने जोशीमठ के प्रभावितों में से 130 परिवारों को पीपलकोटी में स्‍थायी तौर पर पुनर्वासित करने का निर्णय लिया है। अस्‍थायी पुनर्वास के प्रति प्रभावितों ने रुचि नहीं दिखाई थी। जोशीमठ में साढे आठ सौ से अधिक प्रभावित परिवार राहत शिविरों में ठहराए गए हैं।
असुरक्षित हो चुके भवनों से परिवारों को सुरक्षित स्‍थानों पर ले जाने का क्रम जारी है। दरारों के कारण जेपी कालोनी के 15 भवनों तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

केंद्र सरकार ने भी जोशीमठ को बचाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा राज्य को दिया है।
Joshimath:
हजार करोड़ से अधिक हो सकता है जोशीमठ का राहत पैकेज, सोमवार तक केंद्र को रिपोर्ट भेजेगी धामी सरकार

जांच एजेंसियों के लिए समय सीमा तय –
जोशीमठ में भूधंसाव के कारणों का पता लगाने और उपचार की दिशा तय करने के लिए आइआइटी रुड़की, सीबीआरआइ, वाडिया भूविज्ञान संस्‍थान और जीएसआइ समेत आठ एजेंसियां अध्‍ययन में जुटी हुई हैं। मंगलवार को राज्‍य सरकार ने इन सभी की जांच रिपोर्ट के लिए समय सीमा तय कर दी है। जोशीमठ के भविष्‍य को लेकर किसी निष्‍कर्ष तक पहुंचने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

YOUTUBE

पर्यावरणीय कारणों से संवेदनशील हो रही जोशीमठ क्षेत्र की जमीन
वर्तमान में भूधंसाव को लेकर जोशीमठ क्षेत्र की दशा-दिशा तय करने की चुनौती सामने है। इतिहास पर नजर डालें तो सामने आता है कि यह पूरा क्षेत्र वर्ष 1970 में बड़ी त्रासदी झेल चुका है। वर्ष 1985 से 1991 के बीच पूरी की गई पीएचडी के तथ्यों के मुताबिक, जोशीमठ क्षेत्र में जमीन की संवेदनशीलता के लिए बाहरी कारण के साथ बड़ा आंतरिक कारण भी जिम्मेदार है। यहां से ऐतिहासिक भूकंपीय फाल्ट मेन सेंट्रल थ्रस्ट भी गुजर रहा है। यहां भूगर्भीय हलचल जमीन की सतह तक प्रभावित करती हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.