Joshimath Sinking : जोशीमठ में होटल-घर तोड़ने के खिलाफ प्रदर्शन तेज, लोगों ने मुआवजे की मांग उठाई

By New31 Uttarakhand

जोशीमठ में दरकते भवनों को जमींदोज करने का काम आज से शुरू हो जाएगा…इस अभियान के तहत उन होटल्स, घरों और भवनों को ढहाया जाएगा, जिन्हें रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया जा चुका है. कार्रवाई की शुरुआत दो होटल्स से होगी…सबसे पहले होटल मलारी इन और माउंट व्यू को ढहाया जाएगा. इन दोनों में दरारें आ चुकी हैं..दोनों होटल पीछे की तरफ झुक रहे हैं.

YOUTUBE

वहीं जोशीमठ में शासन के आदेश के बावजूद मंगलवार को भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई थी..क्योकि होटल स्वामियों ने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया था। उनका कहना था आर्थिक मूल्यांकन नहीं किया गया है, साथ ही लिखित में कुछ नही दिया गया है .और लोगों को भविष्य की चिंता सता रही हे जिनकी आजीविका यहां से चलती थी. आब वे क्या करेंगे. सरकार से सवाल ?

लिहाजा अब एक बार फिर शासन भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आज से शुरू करने जा रहा है…गौरतलब है कि जोशीमठ के लिए आज हर कोई मिलकर प्रार्थना कर रहा है। पूरा शहर बर्बाद हो रहा है… जमीनोजद हो रहे इस शहर को अब बचा पाना कठिन सा लग रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.