महाराष्ट्र के भिवंडी में एक चार मंजिला इमारत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।हादसे के तुरंत बाद एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। राहत की बात यह रही कि मलबे में दबी एक महिला को जिंदा निकाल लिया गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।
बताया जा रहा है कि इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। 30 जुलाई की देर रात बिल्डिंग के झुकने के संकेत मिलने पर कई मजदूर बाहर निकल गए, लेकिन आशंका है कि तीन से चार मजदूर अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं।यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि मरम्मत के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन कितना किया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है और मलबे की लगातार तलाशी ली जा रही है।