झारखंड में भीषण एयर एंबुलेंस क्रैश, हादसे में 7 लोगों की हुई मौत, हादसे की असल वजह आई सामने !

By New31 Uttarakhand

झारखंड से एक बेहद दर्दनाक विमान हादसे की खबर सामने आई है, जहां रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस चतरा जिले के सिमरिया इलाके के घने जंगलों में क्रैश हो गई। यह एयर एम्बुलेंस एक गंभीर रूप से घायल मरीज को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रही थी, लेकिन उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया और कुछ ही देर बाद यह हादसे का शिकार हो गई। इस विमान में मरीज, उसके परिजन, एक डॉक्टर, पैरामेडिक स्टाफ और दो पायलट समेत कुल सात लोग सवार थे, और इस हादसे में सभी सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि विमान ने शाम करीब 7 बजकर 11 मिनट पर रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और रास्ते में खराब मौसम के चलते पायलट ने रूट बदलने की भी मांग की थी, लेकिन इसके तुरंत बाद विमान रडार से गायब हो गया और चतरा के जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। विमान का मलबा जंगल के अंदर मिला और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल DGCA और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और खराब मौसम को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि हादसे की असली वजह जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.