उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सुद्धोवाला में अक्षय पात्र एकीकृत रसोई का उद्घाटन किया। जिसमें बनने वाले मध्याह्न भोजन से 500 राजकीय विद्यालयों के करीब 35 हजार विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। देहरादून के सुद्धोवाला में इस अक्षय पात्र रसोई की स्थापना अक्षय पात्र फाउंडेशन, द हंस फाउंडेशन तथा प्रदेश के शिक्षा विभाग के सामूहिक प्रयास से की गयी है।
इस रसोई से 120 स्कूलों के 15 हजार से अधिक बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। आने वाले समय में इसे 500 से अधिक स्कूलों के 35 हजार से अधिक बच्चों के लिए केंद्रीकृत किचन के माध्यम से भोजन की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों का जीवन स्वस्थ हो और उन्हें उचित पोषण के लिए सरकार हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन परोसा जाएगा। राज्य में पांच लाख से अधिक बच्चों को मध्याह्न भोजना उपलब्ध कराया जाता है। सुद्धोवाला केंद्रीयकृत रसोई के लिए हंस फाउंडेशन ने 60 करोड़ और अक्षय पात्र फाउंडेशन ने 53 करोड़ की राशि दी है। सरकार एक से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क किताब, बस्ता, उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा एक माह में 22 लाख बच्चों को निशुल्क दवा उपलब्ध की गई। स्कूल खुलने पर बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
कार्यक्रम हंस फाउंडेशन की संस्थापक भोले महाराज, माता मंगला, अक्षय पात्र फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन चंचलापति दास, पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, विधायक सहदेव पुंडीर, मुन्ना सिंह चौहान, सचिव आर. मीनाक्षी सुदंरम, शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी आदि मौजूद थे।
Date – 15.07.2022
Pennde By – Kiran Rawat