.पुरसाड़ी में बनी ऑलवेदर रोड ध्वस्त
बदरीनाथ हाईवे पर पुरसाड़ी में बनी ऑलवेदर रोड एक बरसात भी नहीं झेल पाई, बता दे की बारिश के दौरान 30 मीटर दीवार के साथ हाईवे ध्वस्त हो गया , जिससे गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है|
.तीन घंटे तक हाईवे रहा बाधित
बदरीनाथ हाईवे पर पुरसाड़ी में बनी ऑलवेदर रोड एक बरसात भी नहीं झेल पाई….बता दे की बारिश के दौरान 30 मीटर दीवार के साथ हाईवे बुरी तरह ध्वस्त हो गया , जिसके बाद बड़ी गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है ,वही बुधवार को करीब तीन घंटे तक यहां हाईवे बाधित रहा , और सुबह करीब दस बजे पहाड़ी काटकर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई है . बता दे की हाईवे पर कई जगह पुश्ते धंस गए हैं .जानकारी के मुताबिक पुरसाड़ी में पुराने पुल के पास नया पुल बनाया गया है…..और हाल ही में पुल की एप्रोच रोड सीमेंट से बनाई गई थी , लेकिन मात्र एक ही बरसात ने 30 मीटर दीवार और हाईवे को क्षतिग्रस्त कर दिया|
.दीवार में सीमेंट की जगह भरी थी मिट्टी
वहा के स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह का कहना है, कि दीवार में सीमेंट की जगह मिट्टी का भरान किया गया था. जिससे करोड़ों की दीवार एक बरसात भी नहीं झेल पाई है. और क्षेत्रपाल में भी हाईवे की स्थिति बेहद खराब है, वही बिरही, मायापुर, पाखी, कौड़िया, हेलंग में भी हाईवे कई जगहों पर धंस गया है, टंगणी गांव के समीप हाईवे करीब 150 मीटर तक धंस गया है, और यहां कभी भी हाईवे क्षतिग्रस्त हो सकता है| एनएचआईडीसीएच महाप्रबंधक संदीप कार्की ने बताया कि भारी बारिश के कारण दीवार क्षतिग्रस्त हुई है,और आगामी चार साल तक ठेकेदार के पास दीवार निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी है|
Date -14/07/2022
Pennde By -Naina