उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया….समारोह का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने संयुक्त रूप से वर्चुअल माध्यम से किया.
बता दें कि… समारोह में 27 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए…इसके साथ ही मैती आंदोलन के जनक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, जौनसार कला संस्कृति के लिए नंद लाल भारती और लोक गायन के लिए पद्मश्री बसंती देवी को डी लिट् मानद उपाधि से सम्मानित किया गया…इस दौरान विश्विद्यालय के 01 छात्र को PHD औऱ 716 को स्नातकोत्तर व 10932 छात्रों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गयी.

इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से विश्विद्यालय में लगभग 25 करोड़ की लागत से बने 5 भवनों का लोकार्पण भी किया …और कहा कि आप सभी युवा शक्ति के बल पर हम विकसित भारत एंव विश्व गुरू की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।