उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना 31 अक्टूबर 2005 में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में की गई थी, इसका उद्देस्य राज्य में दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा देना था | इस साल उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के 25 हजार विद्यार्थी कोरोना महामारी के बाद पहली बार परीक्षा देंगे। ये विद्यार्थी स्नातक प्रथम, द्वितीय और स्नाकोत्तर प्रथम वर्ष की परीक्षा में प्रोन्नत होकर अगली कक्षा में पहुंचे हैं।
यूओयू के राज्यभर के डिग्री कालेजों में 118 उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय संचालित हैं। जिनमें अध्ययनरत करीब 85 हजार विद्यार्थी इस बार ग्रीष्मकालीन सत्र की परीक्षाएं देंगे। वर्ष 2021 में कोरोना महामारी की पहली लहर के चलते स्नातक प्रथम, द्वितीय और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रोन्नत कर दिया गया था। जिसके बाद वर्ष 2022 में भी कोरोना महामारी के चलते ऐसे विद्यार्थियों को असाइनमेंट के आधार पर प्रोन्नत करना पड़ा।

हालांकि, सेमेस्टर वाले विद्यार्थी शीतकालीन सत्र में परीक्षा दे चुके हैं। परीक्षा नियंत्रक डा. सोमेश कुमार ने बताया कि यूओयू से संबद्ध सभी अध्ययन केंद्र के विद्यार्थियों की ग्रीष्मकालीन सत्र की परीक्षा जुलाई दूसरे सप्ताह से प्रस्तावित की गई हैं। शीतकालीन सत्र की परीक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

असाइनमेंट जमा करने और परीक्षा सेंटर बदलने की आखिरी तिथि 15 जून को
परीक्षा नियंत्रक डा. सोमेश कुमार ने बताया कि सभी विद्यार्थी आनलाइन माध्यम से असाइनमेंट 15 जून तक जमा कर दें। साथ ही परीक्षा केंद्र भी संशोधित करा सकते हैं। इसके अलावा पूर्व की परीक्षाओं में बैक आने या सुधार परीक्षा देने इच्छुक विद्यार्थी भी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर लें।
Date :11-June-2022
Penned by Reeta Joshi