हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र से 15 साल बच्चे के लापता होने की खबर सामने आई है | बच्चा दिनांक 24 अप्रैल को सुबह 5 बजे अपनी माँ के साथ मॉर्निंग वाक करने निकला था | बच्चा थोडा दौड़ कर अपनी माँ से आगे निकला तो पलक झपकते ही गायब हो गया | बताया जा रहा है की बच्चे के पास अपनी माँ का मोबाईल भी था, जो करीब 10 मिनट बाद ही स्विच ऑफ मिला | लापता हुए बालक की पहचान सूजल कुमार पुत्र श्री संजय कुमार और श्रीमती गीता देवी के 15 साल के बेटे के रूप में हुई है | बच्चे का रंग गेहुआं हैं और उसने पीली टी शर्ट के साथ काला रंग का लोवर पहना है | उसका कद 5 फुट और 4 इंच है | बच्चा कक्षा 9 में पढता है | बच्चे के पिता पैरा मिलिट्री फ़ोर्स में कार्यरत है, जो की सूचना देने के बाद कल देर रात घर पहुँच चुके है | लापता बच्चे की पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी गयी है | इस गुमशुदा बच्चे की किसी भी तरह की जानकारी आपको मिलती है तो कृपया इन नंबरो पर संपर्क करें – 9599139081, 8477909805 और साथ ही मुखानी थाने में इस जानकारी को साझा करें |
Date : 26-अप्रैल-2022
Penned by Reeta Joshi