उत्तरकाशी में 15 मीटर यमुनोत्री हाईवे का हिस्‍सा हुआ क्षतिग्रस्त ,करीब 4200 यात्रियों के फंसने का अंदाजा

By New31 Uttarakhand

उत्‍तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे का 15 मीटर हिस्‍सा धंसा, 4200 तीर्थयात्री फंसे

बुधवार की शाम उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जनपद में यमुनोत्री धाम से 25 किलोमीटर पहले रानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन हो गया। इससे हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंस गया है। इससे 4200 तीर्थयात्री फंस गए हैं।यमुनोत्री धाम से 25 किमी पहले रानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंस गया। यहां से केवल छोटे वाहन ही निकल पा रहे हैं। इससे बड़े वाहनों की आवाजाही ठप होने से बसों के जरिये जानकीचट्टी से बड़कोट की ओर आने वाले 1200 और बड़कोट से जानकीचट्टी की ओर जाने वाले लगभग तीन हजार यात्री बड़कोट और स्यानाचट्टी के बीच फंस गए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि राणाचट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बड़कोट खंड की टीम हाईवे सुचारु करने में जुटी है। पहाड़ी को काटकर सड़क को चौड़ा किया जाना है। सड़क के ऊपरी तरफ चट्टान होने के कारण इसमें समय लगेगा, इसलिए बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए गुरुवार शाम तक रास्ता तैयार होने की संभावना है।बुधवार शाम हल्की बारिश के बीच करीब छह बजे रानाचट्टी के पास अचानक यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के निचले हिस्से में भूस्खलन हुआ। इसके कारण हाईवे का करीब 15 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा हिस्सा धंस गया।सड़क का आधे से अधिक हिस्सा धंस जाने के कारण यात्रियों की बड़ी बसों का निकलना मुश्किल हो गया। केवल यात्रियों के छोटे वाहन ही किसी तरह निकल पा रहे हैं। सड़क अवरुद्ध होने से बड़े वाहनों से यात्रा के लिए पहुंचे श्रद्धालु फंस गए।

1200 से अधिक यात्री रानाचट्टी और जानकीचट्टी के बीच फंसे

बड़कोट लौटने वाली 24 बड़ी बसें और 17 मिनी बसें फंसी

बड़कोट के थाना निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि राना चट्टी से जानकीचट्टी के बीच बड़कोट लौटने वाली 24 बड़ी बसें और 17 मिनी बसें फंसी हैं। इन्हें जानकीचट्टी, खरसाली, फूलचट्टी, कृष्णाचट्टी, हनुमानचट्टी पड़ाव पर रोका गया है। सड़क सुचारु होने पर ही यात्रियों की बसें निकल पाएंगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.