कुमाऊं मंडल में बीते 24 घंटो में जंगलों में आग की 52 घटनाएं सामने आई हैं | इसके साथ ही नैनीताल डीएम ने जानकारी दी है कि जो भी व्यक्ति जंगल में आग लगाने वाले के बारे में जानकारी देगा, उसे 10 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा | कुमाऊं मंडल के साथ-साथ नैनीताल जिले के पहाड़ भी आग से धधक रहे हैं | कुमाऊं मंडल में पिछले 24 घंटे में आग की 52 घटनाएं सामने आई हैं | इन घटनाओं में 73 हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई है | खबर मिल रही है कि जंगल की आग में एक व्यक्ति भी झुलस गया है |
नैनीताल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि नैनीताल जनपद के पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी आग लगी हुई है, जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है | आग के चलते स्थानीय लोगों को भारी नुकसान पहुंच रहा है | भीमताल में एक आवासीय मकान में आग लगने से भारी क्षति हुई है | उत्तराखंड वन विभाग जंगलों की आग को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है | कई जगह में आग पर काबू पा लिया गया है |आग बुझाने के लिए अग्निशमन और वन विभाग की टीम लगी हुई है | इसके साथ ही डीएम ने बताया कि जो भी जंगल में आग लगाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी | इसके अलावा लोगों से भी अपील की गई है कि जंगल आपका है और इसे बचाने में पूरा सहयोग करें | इसके साथ ही जंगल में आग लगाने वाले व्यक्ति के संबंध में जो भी जानकारी देगा उसको ₹10 हजार का इनाम दिया जाएगा |
Date : 29-अप्रैल-2022
Penned by Reeta Joshi