उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर का कहर लगातार जारी है….हालाँकि बीते सोमवार कोरोना के दैनिक केस घटकर ….1200 आए थे ……लेकिन आज फिर नए पॉजीटिव मरीजों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई….जानकारी के मुताबिक बीते दिन राज्य से कोरोना के 1840 नए मामले सामने आए है …वहीँ चिंताजनक बात ये है कि…पिछले 24 घंटों में 18 मरीजों की मौत हुई है ….जिससे स्वास्थ्य विभाग के हाथ पाँव फूल गए है ….
दरअसल राज्य में कोरोना से मौत के बढ़ते मामलों का क्रम थम नहीं रहा है…….बीते दिन उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित 18 मरीजों की मौत हुई है…….वहीँ कोरोना की तीसरी लहर में….. ये एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौत हैं….वहीँ राज्य में कोरोना के 1840 नए मामले मिले….. राहत की बात ये रही कि….बीते दिन कोरोना के 4 हज़ार 383 मरीज ठीक हुए हैं……वहीं, कोरोना संक्रमण दर 6.91 प्रतिशत रही ……इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ……निजी और…… सरकारी लैब से 26 हजार 621 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है…जिसमें 24 हजार 781 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है….वहीँ देहरादून में सबसे ज्यादा 595 लोग संक्रमित मिले हैं…. इसके अलावा हरिद्वार में 229, नैनीताल में 210, अल्मोड़ा में 183, रुद्रप्रयाग में 101, पिथौरागढ़ में 98, ऊधमसिंहनगर में 93, चमोली में 77, बागेश्वर में 67, पौड़ी में 58, उत्तरकाशी में 47, टिहरी में 42 और चंपावत में 40 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है …वहीँ कई जिलों से 26 हजार सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं……बता दें कि….. प्रदेश में अब तक कोरोना के 4 लाख 23 हजार 228 मामले सामने आ चुके है …..जिसमे से 3 लाख 79 हजार 924 लोग स्वस्थ हो चुके हैं…वहीँ कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 26 हज़ार 814 तक पहुंच गयी है ….बता दे कि ……कोरोना संक्रमण से अब तक 7 हज़ार 564 मरीजों की मौत भी हो चुकी है……जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बने हुए है ….