देहरादून में पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, बजरंग दल ने खोला मोर्चा

By New31 Uttarakhand

देहरादून में एक पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद मामला गरमा गया। आरोपों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लक्कीबाग चौकी के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन का आरोप है कि युवती की शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चौकी के बाहर जुटे और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर रोड पर यातायात रोक दिया, जिसके चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ और रेलवे स्टेशन से लक्कीबाग चौकी होते हुए प्रिंस चौक तक जाम की स्थिति बन गई। फिलहाल प्रदर्शनकारियों की मांग पुलिसकर्मी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच और कार्रवाई को लेकर है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक कार्रवाई या आरोपों की पुष्टि को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.