हल्द्वानी में बंद कमरे में मिला युवक का शव, साथ रह रही महिला लापता

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक मकान के बंद कमरे से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना जवाहर नगर के वार्ड नंबर 14 की बताई जा रही है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर निवासी अमन ठाकुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अमन क्षेत्र में परवीन नाम की महिला के साथ रह रहा था। कमरे में युवक का शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में पुलिस अब युवक की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी के मुताबिक, युवक के साथ रह रही महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल महिला के लापता होने और युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.