‘लेने के देने पड़ जाएंगे…’, मंच पर पीएम ने क्यों दे दी चेतावनी? RJD-Congress को दिया साफ संदेश –

By New31 Uttarakhand

बिहार की पांच सीटों पर आज चौथे चरण का मतदान हो रहा है। इस बीच, पीएम मोदी भी बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। बता दे पीएम मोदी ने सोमवार को हाजीपुर में जनता को संबोधित किया जिस वक्त मंच पर चिराग पासवान समेत एनडीए के तमाम नेता मौजूद रहे। साथ ही पीएम मोदी ने मंच को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राजद को खूब सुनाया। उन्होंने कहा कि राजद या कांग्रेस पर अगर किसी ने गलती से भी बटन दबा दिया, उसका वोट बेकार जाना तय है, बिहार के लोग तो समझदार हैं, वह बेकार जाने वाली चीज कभी करते ही नहीं हैं। वही इसके बाद राजद को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें ये देखकर दुख होता है कि सामाजिक न्याय के नाम पर लालटेन वालों ने बिहार में कितनी अंधेर गर्दी फैलाई है और जंगल राज बना दिया है। साथ हि इन लोगों ने बिहार के लोगों को गरीब और अभाव में धकेल दिया।

आगे पीएम मोदी ने कहा कि राजद ने सबको बर्बाद किया और खुद अपने आलीशान महल खड़े कर दिए। क्या ऐसे लोग बिहार का कभी भी भला कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि राजद कांग्रेस के पास बिहार को आगे बढ़ाने की इच्छा शक्ति ही नहीं है, वह अपने बच्चों को सेट करने में लगे हैं उनको आपके बच्चों की कोई परवाह ही नहीं है। साथ ही पीएम ने कहा कि आरजेडी हो चाहे कांग्रेस हो, इन दोनों पार्टियों ने अब तुष्टीकरण को अपना सबसे बड़ा राजनीतिक हथियार बनाया है। हलाकि पीएम मोदी ने जनता से अपील की अपना कीमती वोट सरकार, देश, और अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए करे। इसके बाद पीएम मोदी ने लालू के आरक्षण वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा की वो गारंटी देते है की जब तक मोदी जिंदा है, कोई जनता के अधिकारों पर हाथ नहीं डाल सकता। वह वक्त चला गया जब महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण बांट दिए गए थे। आगे ऐसी कोई भी कोशिश करेगा तो उसे लेने के देने पड़ जाएंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.