योगी आदित्यनाथ की UPके मुख्यमंत्री के तौर पर आज होगी ताजपोशी ,शुभ मुहूर्त में लेंगे शपथ

By New31 Uttarakhand

योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन जाएंगे, जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभालेंगे। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था । योगी आदित्यनाथ आज शाम चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम भव्य समारोह में शपथ लेंगे। यूपी चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत पाया। नतीजे आने के बाद आज यूपी में 18वीं विधानसभा के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में होगा। चार बजे योगी दोबारा सीएम पद की शपथ लेकर देश के सबसे बड़े राज्य पर अगले पांच वर्ष तक राज करेंगे। कई मायनों में खास इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व को भी आमंत्रित किया गया है। इस ताजपोशी में 12 प्रदेशों के सीएम भी शामिल होंगे। इस शपथ ग्रहण में मुलायम सिंह यादव, मायावती को भी आमंत्रित किया गया है।उत्तर प्रदेश में 37 वर्षों बाद आज वो समय आ गया है जब कोई नेता लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेगा।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए दुल्‍हन की तरह सजा लखनऊ, अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा समारोह

नई सरकार के होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मेहमानों के स्वागत के लिए शहर रात भर तैयारी होती रही। कहीं कोई कमी न रह जाए, इसके लिए अधिकारी नजर रखे हुए थे। शाम बाद लाइटों की रोशनी दीपावली का अहसास करा रहीं थीं। शहर के 40 मंदिर फूलों और लाइटों से सजाए गए हैं।कहीं रंग बिरंगी फूलों की लडि़यां खुशबू बिखेर रहीं थी तो कहीं लाइटों से लखनऊ के कई इलाके जगमगा उठे। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और 12 राज्‍यों के मुख्यमंत्री और ड‍िप्‍टी सीएम भी मौजूद रहेंगे।

अत्यंत शुभ मुहूर्त में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आद‍ित्‍यनाथ

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण की तिथि और दिन, नाथ पंथ के अनुसार अत्यंत शुभ है। इस दिन उन्हें शक्ति की कृपा प्राप्त होगी। नाथ पंथ वास्तव में शिव सहित शक्ति की आराधना है और योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण की तिथि अष्टमी व दिन शुक्रवार है। यह तिथि और दिन भगवती दुर्गा और मां लक्ष्मी से संबंधित है। शासन के लिए मां दुर्गा की शक्ति और भगवती लक्ष्मी के रूप में धन की भी आवश्यकता है।

योगी के शपथ ग्रहण में शामिल होगे उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी योगी आदित्‍यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। आज शाम चार बजे योगी आदित्‍यनाथ दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में किया गया है।

योगी संग 47 मंत्री लेंगे शपथ

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर आज दूसरी बार शपथ लेंगे उनके साथ 47 मंत्री शपथ लेंगे| शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 4 बजे से होगा। अभी तक डिप्टी सीएम के नाम को लेकर संशय बना हुआ है |

Date : 25th March 2022

Penned By Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.