उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है। खासतौर पर मौसम विभाग के द्वारा बताया गया है की बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश को मद्देनजर रखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही नदी नाले और भूस्खलन जैसे छेत्रो से दूर रहने की भी सलाह दी है|
वही गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते हाईवे खोलने में भी परेशानी आ रही है साथ ही पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने की वजह से काफी लंबा जाम लग गया है। यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है| टीम का कहना है कि जब पत्थर गिरना रुकेंगे तब भी हाईवे खोलने का काम शुरू किया जाएगा। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोकने के लिए पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।
Date – 22/September/2022
Pennde By – Kiran kushwaha