उत्तराखंड के इन पाँच जिलों मे तेज बारिश का येलो अलर्ट हुआ जारी!!

By New31 Uttarakhand

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सोमवार यानी आज तेज बारिश के आसार हैं। आपको बता दे मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है। साथ ही आने वाले दिनों की बात करें तो जुलाई के अंत तक प्रदेशभर के अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं। दरअसल राजधानी दून समेत पर्वतीय इलाकों में सप्ताह भर बाद चटक धूप खिली तो उमसभरी गर्मी ने परेशान किया।

दून में तो आलम यह रहा कि अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 35 डिग्री पहुंच गया। साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बीते 10 वर्षों में यह पहली बार है जब 28 जुलाई को यहां का तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, शहर के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश तो हुई, लेकिन तापमान पर उसका कोई खास असर नहीं दिखा। दिन में खिली चटक धूप का असर रात के तापमान पर भी दिखा। वही दून समेत पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया। वही बात करे आज की तो आज दून का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने के आसार हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.