आज रोकी गई केदारनाथ धाम की यात्रा , धाम में हो रही है लगातार बर्फबारी

By New31 Uttarakhand

बता दें की केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी और ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर कल 3 मई को यात्रा रोक दी गई है। यह सूचना उत्तराखंड पुलिस ने दी है। वहीं मौसम विभाग ने इस का पूर्वानुमान पहले ही जारी कर दिया था की आज केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी की आशंका जताई गई थी, जो सुबह-सुबह वहां दिखाई भी दी .

वहीं प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार कल ही केदारनाथ धाम पहुंच गए थे ,और केदारनाथ धाम में तमाम व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया था आज सुबह भी अशोक कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लियाDGP अशोक का बयान आज यात्रा को पूरी तरह रोक दिया गया हैं जो ऋषिकेश में हैं उसे ऋषिकेश में जो श्रीनगर में हैं उसे वही और जो फाटा में हैं उसे फाटा मे रोका गया हैं.

साथ ही इससे पहले कल ही केदारनाथ धाम में तैनात एसडीआरएफ ने तीर्थयात्री आकाश सिंह की ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद मदद की और उनकी जान बचाई।एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें दो ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ स्ट्रेचर पर नीचे उतारा। और रास्ते में ऑक्सीजन का पोर्टेबल सिलेंडर खत्म हो गया। एसडीआरएफ कांस्टेबल हिमांशु नेगी 400 मीटर की दूरी से एक और ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे और हेलीकॉप्टर के अस्पताल के लिए रवाना होने से पहले तीर्थयात्री को उपलब्ध कराया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.