.धर्मनगरी हरिद्वार में आज जिला भाजपा कार्यालय पर हरिद्वार जनपद के कई अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है , बता दे कि हरिद्वार में सैकड़ों की तादाद में आज अन्य पार्टियों के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा , हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सभी पदाधिकारियों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई है|
.वही हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि, पदाधिकारियों में काफी जोश है, लगभग बसपा और कांग्रेस जिले से अधिकांश लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं और आज भी सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस और बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष ने बीजेपी को ज्वाइन किया है, साथ ही उन्होंने कहा की बीजेपी इन सभी का स्वागत करती है, रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि पूरा उत्तराखंड अब भगवे रंग होने जा रहा है, और आने वाले 10 साल बीजेपी के हैं|
Date-1/August/2022
Pennde By -Naina