Women’s premier league : विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच आज 6:25 बजे से ओपनिंग सेरेमनी.

By New31 Uttarakhand

(WPL) का पहला सीजन आज से शुरू हो रहा है। शाम 8 बजे से मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा। उससे पहले शाम 6:25 बजे से डीवाय पाटील स्टेडियम में ही ओपनिंग सेरेमनी भी शुरू होगी।

कृति सेनन और कियारा आडवाणी करेंगी परफॉर्म
WPL का यह पहला ही सीजन है। सीजन के पहले मैच से पहले करीब एक से डेढ़ घंटे की ओपनिंग सेरेमनी होगी। सेरेमनी मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और कियारा आडवाणी परफॉर्म करते नजर आएंगी। हिप-हॉप सिंगर एपी ढिल्लों भी परफॉर्म करेंगे।

इनके अलावा WPL का एंथम ‘ये तो बस शुरुआत है’ का ट्रेलर रीलीज हो चुका है। शंकर महादेवन, हर्शदीप कौर और नीति मोहन समेत 6 सिंगर ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ही पूरा एंथम रिलीज करेंगे।

7.30 बजे होगा टॉस
मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच होगा। शाम 7.30 बजे टॉस के आधे घंटे बाद 8 बजे मैच की पहली बॉल फेंकी जाएगी। मुंबई की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी तो वहीं बेथ मूनी गुजरात की कप्तान हैं।

YOUTUBE

पिच रिपोर्ट
डीवाय पाटील स्टेडियम में अब तक 2 विमेंस टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। एक बार पहले बैटिंग और एक बार बाद में बैटिंग करने वाली टीमों ने मैच जीते। यहां पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर 187 रन ऑस्ट्रेलिया के नाम है। ऑस्ट्रेलिया ने ही यहां 173 रन का सबसे बड़ा स्कोर चेज भी किया है। ऐसे में पिच पर खूब रन बनते नजर आएंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.