क्या सारा अली दादी शर्मिला के नक्शेकदम पर चलकर क्रिकेटर से रचाएंगी शादी ?

By New31 Uttarakhand

बता दें की बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सारा यंग जनरेशन की पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं। वहीं, एक्ट्रेस को बीते कुछ समय से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट बटोरते देखा जा रहा है। सारा का नाम क्रिकेटर शुभमन गिल से जुड़ रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी शादी और पार्टनर को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। हालिया इंटरव्यू में सारा अली खान से पूछा गया कि क्या वह दादी शर्मिला टैगोर के नक्शेकदम पर चलकर क्रिकेटर से शादी करेंगी। तो इस पर सारा ने कहा कि उन्हें किसी व्यक्ति के पेशे की परवाह नहीं है, बल्कि वह जिसे सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानती हैं वह बौद्धिक और मानसिक स्तरों का मेल खाना है। सारा अली खान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं जिस तरह की इंसान हूं, मुझे ऐसा ही व्यक्ति चाहिए। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि वह शख्स एक्टर, क्रिकेटर, व्यवसायी, डॉक्टर ..शायद डॉक्टर नहीं, वे भाग जाएंगे।

हालांकि, सच्चाई यह है कि मजाक के अलावा उन्हें मानसिक और बौद्धिक स्तर पर मुझसे मेल खाने की जरूरत होगी। अगर यह चीज मिल जाती है, तो ये मेरे लिए पेशे से ज्यादा मायने रखता है।’सारा अली खान से यह भी पूछा गया कि क्या वह मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के किसी खिलाड़ी को डेट करना चाहती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह अभी तक किसी ऐसे शख्स से नहीं मिली हैं, जिसके साथ वह घर बसा सकें। सारा अली खान ने जोड़ा, ‘मैं आपके साथ ईमानदार रहूंगी, मुझे लगता है और मैं इसे लगभग आश्वासन के साथ कह सकती हूं, मुझे लगता है कि मैं अपने जीवन में जिस व्यक्ति के साथ घर बसाना चाहती हूं, मैं अब तक नहीं मिली हूं।’सारा अली खान की बात करें तो उन्हें बीते दिनों क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ डिनर डेट से लेकर एयरपोर्ट तक पर स्पॉट किया गया था। इसी के बाद दोनों की डेटिंग की खबरों ने तूल पकड़ा था। शुभमन गिल ने सोनम बाजवा के टॉक शो में सारा को फेवरेट एक्ट्रेस बताया था, जिसके बाद अफवाहों को और हवा मिली। हालांकि, बीते दिन दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया, तबसे यह माना जा रहा है कि सारा और शुभमन ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.