क्या ‘गदर 2’ को टक्कर देगी अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’

By New31 Uttarakhand

बता दें की बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। वहीं अभिनेता की आने वाली फिल्म ओएमजी 2 का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि इस फिल्म का पहला पार्ट फैंस को खासा पसंद आया था। अब ओएमजी 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट बता दी है। तो चलिए जानते हैं कि यह फिल्म कब रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ओएमजी की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अक्षय कुमार की यह फिल्म सनी देओल की गदर 2 को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि मेकर्स फिल्म को सीधा ओटीटी फ्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं।

हालांकि अब बॉलीवुड के खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ओएमजी 2 का पोस्टर रिलीज करते हुए मूवी की रिलीज डेट भी जारी कर दी है। बता दें कि अपनी फिल्म का पोस्टर खुद अक्षय कुमार ने शेयर किया है। इस पोस्टर में वह शरीर पर भस्म लगाए हुए हैं। उनकी लंबी लंबी जटाएं हैं। वह नीचे की ओर देख रहे हैं और एक हाथ उठाकर डमरू पकड़े हुए हैं। ओएमजी 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार ने इस फिल्म के साथ कैप्शन में लिखा है, आ रहे हैं हम, आइएगा आप भी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में #ओएमजी 2। अक्षय का यह पोस्ट पढ़ने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ओएमजी 2 में अक्षय कुमार के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में हैं। इस बार यह फिल्म शिक्षा व्यवस्था पर आधारित होने वाली है। इस फिल्म को विपुल शाह, राजेश शाह, अश्विन वरदे और अक्षय कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के निर्देशक अमित राय हैं। बता दें कि ओएमजी साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल लीड रोल में थे।11 अगस्त को सिर्फ ओएमजी 2 और गदर 2 नहीं बल्कि रणबीर कपूर की एनिमल भी रिलीज होने जा रही है। ऐसे में तीनों फिल्मों की टक्कर देखने को मिलेगी। फैंस तीनों ही फिल्मों के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.