हल्द्वानी में मंडी चौकी क्षेत्र अंतर्गत तीन पानी के पास अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे टेंपो महिला की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वही टेंपो चालक भी जख्मी हुआ है। बता दें की टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।वहीं मंडी चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने बताया कि शेर अली नाम का व्यक्ति काठगोदाम में पत्नी शबाना संग बद्रीपुरा क्षेत्र में किराये पर रहता है।
साथ ही आपको बता दें की शेर अली नैनीताल रोड पर आटो मैकेनिक का काम करता है।और शनिवार को वो बरेली से परिवार संग हल्द्वानी को निकला था,और लालकुआं से सभी टेंपो में बैठकर आ रहे थे तभी तीनपानी के पास एक अज्ञात वाहन ने टैंपो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे टैंपो पलट गया।वहीं मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में शेर अली और शबाना गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां शबाना की मौत हो गई जबकि पति शेरअली का इलाज चल रहा है।साथ ही इस घटना के बाद पुलिस वाहन और आरोपित चालक की तलाश में जुटी हुई है।