आखिर क्यों ओलंपिक फाइनल से बाहर हुई विनेश फोगाट?

By New31 Uttarakhand

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट की पेरिस ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने की उम्मीद टूट गई है। आपको बता दे विनेश फोगाट ओलंपिक में इतिहास बनाने से सिर्फ एक कदम दूर थीं और बुधवार को उन्हें 50 किलोग्राम वर्ग में अपना फाइनल मुकाबला खेलना था। लेकिन मुकाबले से पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला जिसकी वजह से उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। दरअसल विनेश पहलवानी में ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। साथ ही विनेश ने सेमीफइनल मुकाबले में क्यूबा की युसनेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। और पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती स्पर्धा के 50 किलो वर्ग में वह गोल्ड मेडल जीतने के लिए अमेरिका की पहलवान से लड़ने वालीं थीं।

लेकिन इसी बीच ऐसी खबर सामने आई जिसने सभी भारतीयवासियों को सदमे मे डाल दिया। वही ये खबर मिलने के बाद प्रधानमंत्री का ट्वीट भी सामने आया दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश को टैग करते हुए लिखा की आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं. आज का झटका दुख देता है. काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूं. साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन का प्रतीक हैं. चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है. मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं’।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.