पौड़ी जिले में पीआरडी के जवान के ……गला काटकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है ….जानकारी के मुताबिक …PRD का जवान ….संदिग्ध परिस्थितियों में अपने आवास में…. लहुलुहान हालत में मिला…..वहीँ जवान के हाथों की नसें कटी हुई थी और शरीर में भी कई घाव थे …..ऐसे में परिजन जवान को इलाज के लिए ….रामनगर ले गए ….जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया…बहरहाल घटना की जानकारी के बाद….. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर,,,पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है…और मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है …
दरअसल पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट तहसील के….. बाडयू गाँव निवासी…… सुरेश नेगी ने अपने ही घर में….. कैची और ब्लैड से अपने हाथ और गले की नस काटकर …आत्महत्या कर ली ….इस दौरान घटना के बाद …….परिजनों में कोहराम मचा हुआ है….वहीँ मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि……बीते दिन वह जंगल लकड़ी लेने गई थी…..ऐसे में जब वापस घर पहुंची तो…. उसने कमरे में जाकर देखा तो…. उसका पति सुरेश नेगी….. लहूलुहान हालत में कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ था….वहीँ पति की हालत देखकर उसने शोर मचाया….. तो परिजन और दुसरे लोग मौके पर पहुंचे …..और गंभीर रूप से घायल सुरेश नेगी को इलाज के लिए….. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा पहुंचाया…. जहां प्राथमिक इलाज के बाद …..उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए……रामनगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया ……वहीँ रामनगर सरकारी अस्पताल पहुंचने के दौरान….. सुरेश की मौत हो गई….इस दौरान मृतक की पत्नी ने बताया कि….. उसका पति धुमाकोट तहसील में पीआरडी जवान के पद पर तैनात था…… फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस….. मामले की जांच में जुटी हुई है ….साथ ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है …..