आपको दें की उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है,जानकारी के मुताबिक धारचूला में SBI बैंक में ब्रांच मैनेजर पर बैंक के ही गार्ड ने जिंदा जला दिया, जिसमे ब्रांच मैनेजर बुरी तरह झुलस गए ।
जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया, और तुरंत ही मैनेजर को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धारचूला SBI ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात मोहम्मद आवेश निवासी बिहार और बैंक में ही सिक्योरिटी गार्ड दीपक छेत्री के बीच कुछ विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर गार्ड दीपक ने मैनेजर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे बैंक मैनेजर मोहम्मद आवेश 40 प्रतिशत झुलग गए।बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।