दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर क्या चल गई सेंसर बोर्ड की कैंची? जानिए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

बता दे की शाहरुख खान की फिल्म पठान काफी दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही ये फिल्म सुर्खियों में है। इसके बाद इसका गाना रिलीज हुआ बेशरम रंग उसपर भी जमकर बवाल हुआ। इसमें दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर आपत्ति जताई गई है। वहीं लोगों का कहना था कि इस गाने में दीपिका की बिकिनी का रंग या तो बदला जाए या फिर उस सीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची चले। तो अब पठान साल 2023 की पहली फिल्म बन गई है, जिसपर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है

आपको बता दे की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म और उसके कुछ गानों में सीन्स को हटाने की बात कही थी। और सीबीएफसी ने पठान में 10 से अधिक कट लगाए हैं।

YOUTUBE

वहीं इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ‘स्कॉच’ शब्द को ‘ड्रिंक’ से बदल दिया गया था, जबकि फिल्म में दिखाई देने वाले टेक्स्ट ‘ब्लैक प्रिजन, रूस’ को ‘ब्लैक प्रिजन’ से बदल दिया गया था। इसके अलावा बेशरम रंग में दीपिका के कई सीन को साइड पोज से बदल दिया गया है। ‘बहुत तंग किया’ गाने के बोल के दौरान सेंसुअल डांस को हटा दिया गया है ,और दूसरे शॉर्ट्स लगाए गए हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि दीपिका पादुकोण के विवादित ऑरेंज बिकिनी पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है या नहीं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.