उत्तराखंड में अगले कुछ दिन शुष्क रहेगा मौसम, फ्लू फैलने का डर

By New31 Uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। उत्तराखंड में बदलते मौसम में खांसी जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बहुत बढ़ गई है। अस्पतालों में रिकॉर्ड तोड़ फ्लू केस आ रहे हैं। हालांकि यह बहुत अधिक चिंता की बात नहीं है मगर इसके बावजूद भी इस मौसम में सबसे अधिक स्वास्थ्य का ख़्याल रखना ज़रूरी है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम के शुष्क रहने का मतलब है कि तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव हो सकता है। ऐसे में चिकित्सकों ने भी सलाह दी है कि सर्दी और फ्लू और तेजी से फैल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव से सर्दी और फ्लू के प्रसार की संभावनाएं बहुत अधिक हैं। अपने घर के बच्चे व बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। सुबह-शाम की ठंड से बचें और ज़रूरी हो तो डॉक्टर से विमर्श ज़रूर करें।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.