उत्तराखंड राज्य में मोसम के बदलते मिजाज ने सभी को हैरान किया हुआ है ,वहीं अगर बात करे आज के दिन की शुरुआत की तो आज के दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम बदलेगा। विभाग ने पहाड़ में गर्जना के साथ बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं, मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मैदान के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा गर्जना के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से जान-माल को हानि होने की भी संभावना जताई गई है।