मौसम अपडेट:कब मिलेगी भारी बारिश क से राहत। जानिए इस खबर में

By New31 Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हे। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मोसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 26 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा, इसको लेकर येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के बागेश्वर,पिथोरागढ़ व नेनीताल जनपद में बारिश की संभावना है। इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तीव्र बौछार की संभावना है।इसके अलावा राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका है।

वहीं 24 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उधम सिंह नगर, नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।

वहीं 25 और 26 सितंबर को कुमाऊं क्षेत्र व उससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना व पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है, जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

Date – 23/09/2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.