उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज ,कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के है आसार

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी की आशंका है ,बता दे की कुछ दिन लोगों को ठंड से राहत मिली थी, लेकिन एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा …और पांच जिलों में खासतौर पर अगले 24 घंटे में बारिश की संभालना है।

बता दे की तीन-चार दिन की राहत के बाद राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। वहीं राज्य के बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा ,और राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

YOUTUBE

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार, उधमसिंह नगर जैसे कुछ इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। राजधानी में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बने रहने की संभावना है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.