कई दिनों की चिलचिलाती गर्मी के बाद आज उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हुआ है। आपको बता दे आज उत्तराखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से दिन की शुरुआत हुई। वही चिलचिलाती गर्मी के बीच बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। हालाकि मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और बाकी जनपदों में कहीं-कहीं पर बारिश की बौछार पड़ने की संभावना जताई गई थी। जबकि 24 से 30 जून तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश ,आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी हुआ है। जिस दौरान खासकर चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही मौसम विभाग 25 जून के बाद कभी भी मानसून सक्रिय होने की औपचारिक घोषणा कर सकता है।
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में मिली बारिश से राहत