उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने इन इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना जताई है। बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और जलभराव जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

वहीं, 17 अगस्त को देहरादून और टिहरी जिले में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि प्रदेश के बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं और 20 अगस्त तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

लगातार बारिश को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

प्रशासन को खासतौर पर भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के दौरान किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.