हरिद्वार के रुड़की में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष की खबर सामने आयी है। बात इतनी बढ़ गयी की देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे. घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं और इस विवाद में महिलाएं भी शामिल रहीं. हालांकि इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को किसी तरह शांत कराया गया. जिसके बाद घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है.
दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मामले ने इतना टूल पकड़ लिया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसके बाद महिलाएं भी मैदान में कूद पड़ी. इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बमुश्किल दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया. बता दे मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए हैं. वहीं मौके पर मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. फिलहाल गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है और कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.