बागेश्वर : नशे के खिलाप जनपद, बागेश्वर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, लगातार जारी है। इस बार फिर पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ अभियान,चलाते हुवे इस काले कारोबार में स्ट्राइक कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर के निर्देशक ने नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जनपद पुलिस की ANTF/SOG टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही, करते हुए चैकिंग के दौरान 5.788 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 04 नशा तस्कर किये गिरफ्तार,
पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी /बिक्री करने वालों के विरुद्ध “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों एस0ओ0जी0 को निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में दिनांक: 13/11/2022 को SOG प्रभारी कुन्दन रौतेला के नेतृत्व में SOG टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की चैकिगं ड्यूटी के दौरान ARTO ऑफिस ताकुला रोड से 04 नशा तस्करों कुल 5.788 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गयी है। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग- 5,78,800 है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को मौके से बरामद अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में FIR No. 91/2022 धारा 8/20/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत करा दिया गया हैं। अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
इसी क्रम में ए0एन0टी0एफ0/एस0ओ0जी0 टीम द्वारा नशे के विरुद्घ कार्यवाही करते हुए माह जनवरी 2022 से अब तक चरस/स्मैक के कुल 26 अभियोगों में 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 27.158 किग्रा0 अवैध चरस व 95.98 ग्रा0 अवैध स्मैक बरामद की गयी है।