हल्द्वानी शहर के एक व्यापारी नेता के बेटे के साथ कुछ अराजक तत्वों ने मारपीट की है. मारपीट की घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। फिलहाल व्यापारी के तहरीर पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वही व्यापारी नेता ने मामले में तहरीर देने के बावजूद भी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। आपको बता दे कोतवाली क्षेत्र के मटर गली रेडीमेट कपड़ों के दुकानदार व्यापारी नेता अतुल गुप्ता ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने परिवार सहित मुखानी थाना क्षेत्र के जज फार्म में रहते हैं. उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को उनका बेटा सम्राट गुप्ता अपने दोस्त यश साहू के साथ उसके मामा के घर मोरारजी नगर गया था।
इस दौरान उनका बेटा और उसका दोस्त मामा के घर की गली के बाहर फोन पर बात कर रहे थे तभी वहां कुछ लोग पहुंचे और उनके बेटे के साथ मारपीट करने लगे. मारपीट में बेटे को काफी चोटें आयी हैं. इस दौरान वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई जहां मौका पाकर हमला करने वाले युवक फरार हो गए। पूरे मामले में अतुल गुप्ता ने मंडी पुलिस चौकी में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.मंडी चौकी प्रभारी भुवन सिंह राणा का कहना है की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वही मारपीट का वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवक को पीट रहे हैं और युवक भागने की कोशिश कर रहा है लेकिन युवक गिर जाता है। पूरे मामले में युवक के पिता अतुल गुप्ता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।