विक्की कौशल और कटरीना कैफ दोनों पिछले साल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे। विकी कटरीना की शादी को आज 5 महीने पूरे हो गए हैं। और इस स्पेशल मौके को दोनों ने न्यूयॉर्क में सेलीब्रेट किया है | हाल ही में दोनों की वैकेशन की खूबसूरत और रोमांटिक फोटोज भी सामने आई हैं | इन फोटोज में दिखाई दे रहा है, कि कटरीना को विक्की ने एक खास तोहफा भी दिया है | बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ पिछले कुछ दिनों से वैकेशन मोड में नजर आ रहे हैं | दोनों ही साथ में वैकेशन पर निकले हैं और इस दौरान सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव बने हुए हैं |
विक्की-कटरीना की शादी को हुए पांच महीने पूरे
विक्की कौशल और कटरीना कैफ दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने न्यूयॉर्क वैकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं | इन फोटोज में कटरीना ग्रीन रंग की शर्ट, ब्लू जींस और ऊपर से ब्राउन जैकेट पहने दिखाई दे रही हैं | वहीं, विक्की ने व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू जींस, पोलो कैप और डेनिम जैकेट पहनी हुई है | दोनों के चेहरे पर साथ में वैकेशन सेलीब्रेट करने की खुशी साफ झलक रही है | विक्की- कटरीना ज्यादातर फोटोज में रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं |
कटरीना को मिला खास तोहफा
विक्की ने बीवी को एक खास तोहफा भी दिया है | विक्की, कटरीना को उनकी न्यूयॉर्क की सबसे फेवरेट जगह पर लेकर गए जिसके बारे में खुद कटरीना ने बताया है | ये जगह एक कैफे है जिसका नाम है Bubby’s यहां की तस्वीरें शेयर करते हुए कटरीना ने कैप्शन में लिखा- ‘जहां पर सबकुछ मिलता है. मेरी सबसे फेवरेट जगह Bubby’s’ | वहीं, शादी के 5 महीने पूरे होने पर उन्हें फैंस बधाई देते दिखाई दे रहे हैं |
Date : 10-मई-2022
Penned by Reeta Joshi