UTTRAKHAND NEWSBig breaking :- कांग्रेस ने बनाएं जिला और महानगर अध्यक्ष, जानिए किसे बनाया गया कहाँ का महानगर अध्यक्ष…

By New31 Uttarakhand

केन्द्रीय नेतृत्व से अनुमोदन के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घोषित किये उत्तराखण्ड प्रदेश के संगठनात्मक जिला एवं महानगर इकाइयों के नये कार्यकारी जिला एवं महानगर अध्यक्षः- मथुरादत्त जोशी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के संगठनात्मक जिला एवं महानर इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा की गई है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा द्वारा केन्द्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के उपरान्त जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा में भूपेन्द्र सिंह भोज, जिला काग्रेस कमेटी बागेश्वर में भगत सिंह डसीला, जिला कांग्रेस कमेटी डीडीहाट में मनोहर टोलिया, जिला कांग्रेस कमेटी चमोली मे मुकेश नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून में श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल, महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून मे जसविन्दरसिंह गोगी, महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार मे सतपाल ब्रहमचारी, जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण मे राजीव चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी रूड़की ग्रामीण मे विधायक विरेन्द्र जाति, जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल मे राहुल छिमवाल, जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ, श्रीमती अंजु लुंठी, जिला काग्रेस कमेटी रूद्रप्रयाग मे श्री कुंवर सिंह सजवाण, महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर श्री मुशर्रफ हुसैन, महानगर कांग्रेस कमेटी रूद्रपुर में श्री सी.पी. शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उधमसिंह नगर में श्री हिमांशु गाबा, जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी में श्री मनीष राणा एवं जिला कांग्रेस कमेटी पुरोला में श्री दिनेश चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा सभी कार्यकारी अध्यक्षगणों से अपेक्षा की गई है कि वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए जिला/महानगर के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक आयोजन करना सुनिश्चित करेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.