Weather: उत्तराखंड में आज यानी शनिवार रात से अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है..मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने के आसार हैं, जबकि, मैदानों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है वही मौसम के करवट बदलने से ठिठुरन बढ़ सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।
शाम को सर्द हवा बढ़ा रही ठिठुरन
आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ है.. चोटियों पर हल्की बूंदाबांदी और हिमपात हुआ है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है.. हालांकि, शाम को सर्द हवा ठिठुरन बढ़ा रही है।
वही जानकारी के अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है.. साथ ही पाकिस्तान की ओर से चक्रवाती परिसंचरण भी आज रात तक हिमालयी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा। इससे रविवार और सोमवार को प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं।