Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा.. वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है…साथ ही अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी भी आ सकती है।
आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले चार दिन प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा व पहाड़ों में पाला पड़ सकता है।
जल विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन घटकर हुआ आधा
वहीं ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदेश में विद्युत उत्पादन में भारी गिरावट आई है… बीते दो माह में प्रदेश के तमाम जल विद्युत परियोजनाओं से विद्युत उत्पादन घटकर आधा हो गया है। जबकि, खपत में कोई कमी नहीं आई है। ऐसे में बाह्य स्रोत से बिजली की कमी पूरी की जा रही है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने पर उत्पादन में और कमी आ सकती है।