Uttarakhand Weather Update: मानसून की दस्तक से पहले तीन जिलों में आज भारी बारिश, येलो अलर्ट हुआ जारी

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग रंग दिखा रहा है। जी हां मानसून की दस्तक के बाद भी गढ़वाल के ज्यादातर हिस्से जहां सूखे पड़े हैं… वहीं कुमाऊं में बारिश का सिलसिला जारी हो गया है। पिछले काफी दिनों से जबरदस्त गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है । अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में तेज बारिश के साथ हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है। कहीं-कहीं बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती है। वही बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक  देहरादून समेत नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है..वहीं मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हवाओं का दबाव बन रहा है.. जिससे भारी बारिश की संभावना है

बता दें कि कई दिनों से गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है । प्रदेश भर में गर्मी ने अपना कहर बरपाया हुआ है। लेकिन अब माना जा रहा है कि गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान इसी ओर इशारा कर रहा है दरअसल विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का अनुमान लगाया गया है मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुडे़ तमाम विभागों के अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.