Uttarakhand Weather: पहाड़ों में दो दिन बाद बर्फबारी के आसार 24 घंटे में शीतलहर के साथ घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में दो दिन बाद उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। और साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के मुताबिकअगले 24 घंटे में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है…वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि दो दिन बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है

YOUTUBE

आपको बता दें कि 22 जनवरी से मैदान से पहाड़ तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। और वही राजधानी देहरादून में अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में कोहरा भी छाया रह सकता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.