Uttarakhand Weather: चोटियों पर बर्फबारी-बारिश जारी, आज मैदानों में अंधड़ व पहाड़ों में ओलावृष्टि की चेतावनी

By New31 Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है…पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। वहीं, चोटियों पर हल्के हिमपात और निचले इलाकों में बौछारों का क्रम भी बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन पहाड़ों में ओलावृष्टि और बौछारें, जबकि, मैदानों में अंधड़ की आशंका है…इसे लेकर अगले तीन दिन यलो अलर्ट और दो मई को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है…शुक्रवार को दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर बादल मंडराते रहे। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की भी हुई।

अगले तीन दिन प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं गरज के साथ ओलावृष्टि की आशंका है…. जबकि, मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झक्कड़ चलने के आसार हैं। इसके बाद दो मई को 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ की चेतावनी है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून: 33.3, 16.9
ऊधमसिंह नगर: 31.6, 17.0
मुक्तेश्वर: 21.5, 6.3
नई टिहरी: 22.5, 9.3

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.