उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है..पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश का दौर जारी है… राज्य के कई इलाकों में रुक-रुक कर सोमवार सुबह से कहीं तेज और कहीं मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के अधिकांश इलाकों में अगले 24 घंटे मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे
वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकांश इलाकों में गरज चमक के साथ बरसात के आसार हैं…. कुछ स्थानों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होगी…वही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अनुमान है जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून अल्मोड़ा नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने बारिश- ओलावृष्टि की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसका प्रभाव आगामी 24 मार्च तक बना रहेगा, जिसके चलते 21 और 22 मार्च को राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।